CHHAPRA DESK- सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी पटिसर राय के 68 वर्षीय पुत्र रामबाबू राय के रूप में की गई, जो कि अपनी बहन और बहनोई से मिलने के लिए छपरा के डोरीगंज आए हुए थे. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह अपनी बहन और बहनोई से मिलने के लिए छपरा के डोरीगंज आए हुए थे. आज पैदल सड़क पार कर रहे थे उसी बीच तेज गति से जा रहे बाइक वाले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां मौत हुई है.

