CHHAPRA DESK- सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बीते 21 सितंबर को हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत रेफर किए जाने के बाद पटना में हो गई. जिसके बाद परिजन उसे लेकर छपरा पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. मृत युवक की पहचान जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के खजौटा गांव निवासी जलाल राम के 28 वर्षीय पुत्र भरत राम के रूप में की गई है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना पीटना लगा हुआ है सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीते 21 सितंबर को वह बाइक से जा रहा था, तभी दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पटना रेफर किया गया था. वहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हुई है.
बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत


