CHHAPRA DESK –  छपरा-बलिया रेलखंड पर रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम स्थान स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको स्थानीय लोगों की मदद से छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. समाचार प्रेषण तक मृतका के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृत युवती की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है. जिसके शरीर पर पीले कलर के सिल्क की सलवार वह समीज हैं. हालांकि गंभीर स्थिति में लायें जाने पर उसे सदर अस्पताल में शीघ्र ही चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई.

Add

लेकिन, चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. फिलहाल शव की शिनाख्त को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से उसके फोटो को वायरल कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल उसकी मौत एक रहस्य बना हुआ है. वह ट्रेन की चपेट में आई या ट्रेन से गिरी, इसके विषय में किसी को कोई जानकारी नहीं है.