SARAN DESK - छपरा मंडल कारा में निरुद्ध एक विचाराधीन कैदी छपरा सदर अस्पताल से उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बता दें कि सदर अस्पताल में कैदी वार्ड की व्यवस्था जिला पुलिस बल की निगरानी में हैं और इस वार्ड में सभी कैदी को कमरे में बंद कर निगरानी में रखा जाता है. बावजूद इसके वह जिला पुलिस बल को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. उक्त कैदी उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी आदर्श पांडे बताया गया है, जो की चोरी के मामले में बीते 22 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उसके खिलाफ सारण जिले के हरिहरनाथ थाना में कांड संख्या 153/26 के तहत मामला दर्ज है. उसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां पाया गया कि अधिक नशे के कारण उसके शरीर में कंपन हो रही थी. उसकी स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया थ, जहां कैदी वार्ड में उसे रखा गया था, जहां से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला है. इस सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानो पर छापेमारी कर रही है.. बता दें