CHHAPRA / SIWAN DESK - छपरा-सोनपुर रेल खंड स्थित डोरीगंज थाना क्षेत्र के मानुपूर मंझन गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 312/24 के समीप ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस ने मृतक के पॉकेट से मिले आई कार्ड से उसकी पहचान की. जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. मृत युवक की पहचान सिवान जिला के एम एच नगर थाना क्षेत्र के लेहाजी टोला निवासी हसनाथ साह के 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई. इस सम्बन्ध में डोरीगंज थानाध्यक्ष राज शेखर ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति के द्वारा शौच जाने के क्रम में रेलवे ट्रैक के पास शव होने सुचना दी. सुचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक युवक की आई डी कार्ड से पहचान हुई. जिसके बाद एम एच नगर थाना को सूचना दी गई है. वहीं सूचना के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उन्हें सौंप दिया गया.