GOPALGANJ DESK - बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर अजमत गांव में तीन दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा संजना कुमारी का शव पड़ोसी के एक पुराने घर के पीछे से बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण उसे लेकर हत्या के आरोपित के घर के सामने पहुंच गए. वहां घर के मुख्य गेट की सीढ़ी के पास लकड़ियां सजाकर शव रखा गया और आग लगा दी गई. बताया जाता है कि शव करीब ढाई घंटे तक जलता रहा. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. शव मिलने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया, जिसके कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया. घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सर्किल इंस्पेक्टर धर्मवीर प्रसाद, थानाध्यक्ष विभा कुमारी, उचकागांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, टीओपी प्रभारी धीरज कुमार, सुभाष कुमार, एएसआई नीरज कुमार पांडेय और मुकेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं. बता दें कि संजना पिछले तीन दिनों से लापता थी. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी. इसी बीच गांव में एक पुराने घर के पीछे उसका शव मिला. शव की पहचान होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए थे. वहीं आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं.
छात्रा की हत्या पर बवाल ; आरोपित के घर के दरवाजे पर शव जलाने से गांव में तनाव ; भारी पुलिस बल तैनात

