CHHAPRA DESK - छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित कोपा थाना अंतर्गत मार्ग पर अनियंत्रित सीएनजी टेंपो एवं बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. जबकि घायल तीन युवकों का उपचार किया गया. मृत युवक सीएनजी टेंपो चालक बताया जा रहा है. शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम भी नहीं कराया जा सका है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोपणन अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक सीएनजी टेंपो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं टेंपो चालक की मौत होने की बात बताई गई है हालांकि सूचना के बाद कोपा थाना पुलिस के द्वारा चारों घायलों को सादर स्थल पहुंचा गया जहां एक युवक की मौत हुई है जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है. वहीं उपचार के क्रम में दो युवकों की पहचान की गई है. जिसमें एक युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी अनिल राम का 19 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बताया गया है. जबकि दूसरा युवक जिले के खैरा थाना क्षेत्र के अफौर के टोला निवासी उदय शंकर दास का 18 वर्ष पुत्र रवि कुमार दास बताया गया है. जबकि तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं मृत युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टेंपो परसा थाना क्षेत्र की बताई गई है. जबकि चालक एकमा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. फिलहाल समाचार प्रेषण तक उसके शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है. वहीं इस मामले में कोपा थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में मृतक की पहचान टेंपो चालक के रूप में की गई है, लेकिन समाचार प्रेषण तक उसके विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.