CHHAPRA DESK - छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित ली गई है. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिला अंतर्गत कंचानपारा निवासी 42 वर्षीय चंदन गोस्वामी के रूप में की गई है. बता दें कि बीते 31 जुलाई को कोपा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित सीएनजी टेंपो एवं बाइक की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां एक व्यक्ति की मौत उपचार के क्रम में हो गई थी. जो की टेंपो से जा रहा था. वहीं घायल तीन युवकों का उपचार किया गया. जिसमें दो युवकों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी अनिल राम के 19 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार एवं खैरा थाना क्षेत्र के अफौर के टोला निवासी उदय शंकर दास के 18 वर्ष पुत्र रवि कुमार दास के रूप में की गई थी. वहीं तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई थी. मृत व्यक्ति की पहचान के बाद उसके घर वाले रोते-पीटते पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे, जहां कोपा थाना पुलिस के द्वारा शव की पहचान कराए जाने के बाद उन्हें उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. परिवार वालों के अनुसार वह छपरा के एकम में अपने रिश्तेदार के यहां टेंपो से जा रहा था. उसी क्रम में दुर्घटना के दौरान उसकी मौत हुई है.
सीएनजी टेंपो व बाइक की टक्कर में मृत अज्ञात व्यक्ति की बंगाल निवासी के रूप में हुई पहचान


