CHHAPRA DESK- सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह छपिया गांव में एक बच्चे की मौत करंट लगने से हो गई. मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह छपिया गांव निवासी संतोष राम के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शिवम को विद्युत करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मृतक की मां मीरा देवी का रो-रोकर हाल-बेहाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. मृतक के पिता संतोष राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

