CHHAPRA DESK- सारण जिला के नगरा थाना अंतर्गत नगरा गांव में करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई. घटना बीती संध्या की बतलाई गई है. मृत छात्र स्थानीय नगरा गांव निवासी 18 वर्षीय दीपू कुमार बताया गया है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया और इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां प्रशासनिक आदेश के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम प्रशासनिक आदेश के बाद कराया गया. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह घर के बाहर पढ़ाई कर रहा था उसी बीच टूटकर गिरे बिजली तार के संपर्क में आ गया और उसे करंट का तेज झटका लगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. जय रात्रि उत्सव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराई जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.