CHHAPRA DESK- सारण जिला के रिविलगंज थाना अंतर्गत सरैंधा गांव में करंट लगने से एक मासूम बच्ची की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. मृत बच्ची स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैंधा गांव निवासी बबलू कुमार यादव की 5 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी बताई गई है. हालांकि अचेत अवस्था में परिवार वाले उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया और परिवार वाले शव लेकर घर चले गए. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि वह घर के बाहर नल पर हाथ धोने के लिए गई थी, जहां नंगे विद्युत तार के संपर्क में आने से अचेत हो गई. सूचना के बाद वे लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही प्रशासनिक आदेश के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

