CHHAPRA DESK - छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत उमधा गांव के समीप फ्लाई ओवर से गिरकर पुल निर्माण कंपनी के गार्ड की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के राजमल पिरारी गांव निवासी स्वर्गीय सरयू सिंह के 59 वर्षीय पुत्र परमात्मा सिंह के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि परमात्मा सिंह पुल निर्माण कंपनी में गार्ड की नौकरी करते थे और उनकी ड्यूटी पुल के ऊपर होती थी. जहां वह खाते-पीते और सोते थे. पुल से वह कैसे गिरे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि पुल से जमीन पर गिरने के कारण उनकी मौत हुई है.