SIWAN DESK - बिहार के सिवान से दुष्कर्म का एक अलग ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होटल में रंगरलियां मनाने के बाद प्रेमी के साथ उसका दोस्त भी उसमें शामिल हो गया और मामला खुलने के बाद स्कॉर्पियो से अपहरण कर दुष्कर्म करने का दर्ज हो गया. फिर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि सिवान जिला के मुफ्फसिल थाना को बीते दिन सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को दो अज्ञात युवकों द्वारा स्कॉर्पियो वाहन से बसोपल्ली गांव ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई है.

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अग्रेतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा कुल 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया. जिसमें महिला थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष, महादेवा थानाध्यक्ष एवं नगर थानाध्यक्ष द्वारा महादेवा रोड़ में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किया गया. नगर थानाध्यक्ष द्वारा संबंधित होटल का जांच कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किया गया. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि पीड़िता पूर्व से अभिषेक बरनवाल नामक युवक के संपर्क में थी तथा अपनी छोटी बहन के साथ उक्त युवक से मिलने ऑटो से झगड़हवा बड़ के समीप स्थित होटल गई थी. अनुसंधान के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि उक्त युवक मोटरसाइकिल से होटल पहुंचा तथा ₹2,500/- में कमरा लिया गया था तथा उसी कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई. इस मामले में एसपी ने बताया कि घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम द्वारा कराई जा रही है तथा मामले से जुड़ी सभी आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य होटल एवं तथा कथित घटनास्थल से संकलित किये जा रहे है. पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के महज 06 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में महिला थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता के अपहरण का मामला पूर्णतः असत्य एवं निराधार है. पीड़िता को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.