CHHAPRA DESK - गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवा घाट पुल स्थित नदी में स्नान करने गए युवक की डूब कर मौत हो गई. दो दिन बाद आज उसका शव काफी मशक्कत के बाद नदी पुल से बरामद किया गया. शव बरामद किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोरलाही कैथल गांव निवासी स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह का 26 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार बताया गया है, जो कि गांव में ही किराना दुकान चलाया करता था. सूचना के बाद मकेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उत्तम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए रेवा घाट नदी पुल गया था. जहां, गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हो गई. आज उसका शव बरामद किया गया है.