CHHAPRA DESK- सारण जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर ककड़िया गांव स्थित गड्ढे में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वही शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतका की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष बताई जा रही है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर कहीं अन्यत्र हत्या किए जाने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ककड़िया गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में फेंका गया है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है. वही शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर सोशल मीडिया का सहारा ले रही है. मृत युवती के शरीर पर ब्लू कलर का जींस एवं क्रीम कलर का टॉप पाया गया है. वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. इस मामले में दिघवारा थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि पानी भरे गड्ढे से एक युवती का शव बरामद किया गया है. प्रथम दृश्य मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर सुरक्षित रखा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कांड के अन्य बिंदुओं की जानकारी हो पाएगी. फिलहाल जांच जारी है.