SIWAN DESK - सिवान साइबर थाना पुलिस ने एक लड़की का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में साइबर थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसमें आवेदिका द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि उसकी नाबालिग पुत्री का फोटो मो० शेर अली एवं जरीना खातून के द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल किया जा रहा है. इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर साइबर थाना द्वारा धारा-67 (ए)/67 (बी) आइटी एक्ट एवं 61 (2) बी०एन० एस० तथा 14/15 पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त दरौली थाना क्षेत्र के पतौआ गांव निवासी शेर अली को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है. इस मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में साइबर थाना अध्यक्ष सह उपाधीक्षक आशुतोष कुमार के साथ पु०नि० देवानंद कुमार साईबर थाना एवं अन्य कर्मी शामिल थे.