CHHAPRA DESK- सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत लौंवा कला गांव में स्नान करने गई दो किशोरी अचानक डूबने लगीं. उस दौरान एक किशोरी को बचा लिया गया, जबकि दूसरी की डूबकर मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद उसके शव को पोखर से बरामद किया गया, जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत किशोरी बनियापुर थाना क्षेत्र के लौंवा कला गांव निवासी स्वर्गीय श्रीराम राय की 11 वर्षीय पुत्री परिधि कुमारी बताई गई है. वहीं अचेत किशोरी उसके ही पट्टीदार संजीत राय की 15 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी बताई गई है, जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद घर-परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परिधि की मां जितिया को लेकर गांव स्थित पोखर पर स्नान करने गई थी. उस दौरान परिधि और ज्योति दोनों उनके साथ चली गई और पोखर में स्नान करने लगी. उस दौरान दोनों एक साथ गहरे पानी में डूबने लगी. वहीं ज्योति को बचा लिया गया लेकिन परिधि डूब गई. हालांकि ग्रामीणों की मदद से दोनों को पोखर से निकाल कर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा परिधि को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं ज्योति को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं परिधि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
जिउतिया को ले स्नान करने गई एक किशोरी की डूबने से मौत ; दूसरी किशोरी को लोगों ने बचाया

