CHHAPRA DESK - सारण जिले की इसुआपुर थाना अंतर्गत डटरा पुरसौली गांव स्थित खेत में सोहनी कर रहे एक किसान की मौत खेत के ऊपर से गुजर रहे हैं विद्युत तार के टूटकर गिरने से हो गई. मृत किसान की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी जाकिर हुसैन के 49 वर्षीय पुत्र इद्रीस के रूप में की गई. कुछ देर बाद जब उसे खेत में मृत पाया गया तो घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां स्थानीय मुखिया की पहल पर प्रशासनिक आदेश के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह अपने खेत में सोहनी करने के लिए गए थे, जहां टूटकर गिरे विद्युत तार के संपर्क में आने के कारण उनकी मौत हो गई.
खेत में टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत


