CHHAPRA DESK- छपरा शहर में मरीज बनकर एक चाइल्ड क्लिनिक में घुसने और फिर मौका मिलते ही क्लीनिक का मोबाइल व बेबी मॉनिटर चुरा कर एक चोर गायब हो गया. हालांकि, मोबाइल व बेबी मॉनिटर चोरी करते हुए वीडियो क्लीनिक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जबकि चोर अपने ही धुन में चोरी कर फरार हो गया. बताया जाता है कि उस समय हल्की बारिश हो रही थी और बारिश होने के कारण कोई मरीज भी क्लीनिक पर नहीं था. वहीं 

चिकित्सक व कंपाउंडर दोनों क्लीनिक के अंदर व्यस्त थे. उस दौरान क्लिनिक के टेबल पर मोबाइल व बेबी मॉनिटर रखा हुआ था. जिसका फायदा चोर के द्वारा उठाया गया. मामला छपरा शहर के नगर पालिका चौक से पश्चिम स्थित रुद्राणी चाइल्ड केयर क्लिनिक का है. इस संबंध में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा के द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. जिसमें पुलिस को उक्त सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया गया है. जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.