CHHAPRA DESK- छपरा कचहरी-मशरक-थावे रेलखंड के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मशरक जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. वहीं शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने तथा संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए. बता दें कि मशरक जंक्शन को महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित कराया है जहां लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन परिसर में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जो पूर्ण हो चुकी है।निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कार्यालयों, दिव्यांग रैम्प, एवं साफ-सफाई का जायजा लिया. पैनल इंटरलॉकिंग, संकेतक एवं डिस्प्ले, संचार उपकरण, अग्निशमन यंत्र, ओएफसी रूम, रिले रूम एवं आई.पी.एस. रूम सहित विभिन्न संरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की।स्टेशन मास्टर एवं पॉइंट्समैन से परिचालन और संरक्षा नियमों की जानकारी प्राप्त कर कर्मचारियों की तत्परता एवं संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया. शौचालय के निरीक्षण के दौरान पे एण्ड यूज शौचालय के अधूरे निर्माण को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्लेटफार्म पर फूड स्टॉल में निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी के इंतजाम के हिदायत दिए. वहीं स्थानीय जगमोहन शर्मा और सुरेश सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक को परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में दो हाई मास्क लाइट, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटा सड़क चौड़ीकरण , सड़क चौड़ीकरण करते हुए सिवान शीतलपुर एस एच 73 से जोड़ने, टिकट काउंटर पर अलग से दिव्यांग और वृद्ध के लिए काउंटर खोलने की मांग रखीं. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ब्रह्मानंद, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-द्वितीय अमित मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (छपरा) अशोक कुमार एवं सहायक मंडल इंजीनियर (छपरा) अरविन्द राय सहित अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

