SARAN DESK- पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में जांच करते हुए 2,020 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. अभियान से रेलवे को कुल 17,31,625 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में चलाया गया. रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को नियमों के अनुरूप यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना और रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. मेगा टिकट जांच अभियान के तहत सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन जांच की गई. इसके साथ ही कई ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की गई अभियान में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। टीमों ने यात्रियों के टिकट और यात्रा संबंधी प्राधिकरण की जांच की. इस दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट या वैध प्राधिकरण के बिना यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई.