CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित मार्केट में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला काटकर मोबाइल और नकद समेत लाखों की चोरी कर ली है. इस मामले में पीड़ित दुकानदार बंगरा पंचायत के चरिहारा गांव निवासी मिथलेश सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह ने बताया कि वह स्टेशन रोड स्थित पुराने सेंट्रल बैंक वाले मार्केट में दीपक मोबाइल स्टोर नाम से दुकान चलाते हैं. रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए थे. बीती रात में चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले को काट दिया और अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे नये 25 मोबाइल फोन और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखें गये 15 तथा 15 हजार रुपए नकद सहित अन्य उपकरण चोरी कर ले गये. आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई. इस मामले में उनके द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
मोबाइल दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी ; नकद व मोबाइल ले गये चोर

