CHHAPRA DESK- सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुंडा गांव के समीप अनियंत्रित दुग्ध वाहन की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव निवासी वीर बहादुर सिंह के 60 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है. सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने घटना के संबंध में बताया कि जितेंद्र सिंह गांव में दुकान चलाते थे और प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के लिए अन्य लोगों के साथ जाते थे. आज भी सुबह में वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे उसी बीच दुग्ध वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और आनन-फानन में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को अनियंत्रित दुग्ध वाहन ने रौंदा ; उपचार के दौरान हुई मौत पर मातम

