CHHAPRA DESK- छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम चक मोहल्ला में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर करीब 3 घंटे तक बवाल काटा. मृतक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूम गंज मोहल्ला निवासी स्व निठालु राय का 55 वर्षीय जगदीश राय बताये गए हैं. बताया जा रहा है कि नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली छोटी मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर श्याम चक मोहल्ला में एक घर के में गेट को तोड़ते हुए दूध देकर लौट रहे एक व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दिया. जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार वाले और मोहल्ले वाले आक्रोशित हो गए और शव को श्याम चक मोड़ पर रखकर जाम करते हुए करीब 3 घंटे तक हंगामा किया. उस दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोत लोगों को समझाने-बुझाने में लगी रही. बावजूद इसके 3 घंटे तक सड़क जाम रहा. सड़क जाम के कारण चौक के सभी तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई. काफी मान-मनौव्वल के बाद परिजन माने तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मुकेश कुमार राय ने बताया कि उसके पिताजी दूध देने के लिए घर से निकले थे और शृयाम चक मोहल्ले में दूध देकर वापस घर लौट रहे थे, उसी बीच तेज गति नगर निगम की गाड़ी ने एक घर के दरवाजे को तोड़ते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण उनकी मौत मौके पर हो गई है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


