CHHAPRA DESK - सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की गिरने के कारण मौत हो गई, जो कि पूरी तरह नशे में धुत ही रहता था और गिरने का कारण भी उसका नशे में झूमना ही था. मृत व्यक्ति की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव निवासी स्व सियाराम पटेल के 50 वर्षीय पुत्र संतोष पटेल के रूप में की गई. उसके मौत की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगों को परियों ने बताया कि वह कमाने के बाद सारा पैसा शराब में उड़ा देता था और पीने के बाद वह झूमते हुए आ रहा था. उसी बीच दक्षिण टोला वार्ड नंबर 3 स्थित ढलाई सड़क पर वह झूमते हुए गिर गया. जिसके बाद जब उसकी जांच कराई गई तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. इस सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है. पोस्टमार्टम के क्रम में उसके परिवार वालों ने बताया कि वह भयंकर पियक्कर था और पीकर ही आ रहा था जिसके कारण सड़क पर गिरने से उसकी मौत हुई है.
नशे में हमेशा रहता था धुत्त ; पक्की सड़क पर गिरा तो पहुंच गया पोस्टमार्टम


