CHHAPRA DESK - 6 महीने की शादी ! कहानी शुरू हुई थी. लेकिन, 6 महीने में ही कहानी का The End हो गया. पति ने चेन्नई में तो पत्नी ने छपरा अपने ससुराल में वही गलती की जो पति ने की. टेलीफोन पर दोनों के बीच आज सुबह में बातचीत हुई, लेकिन बातचीत कड़वाहट पूर्ण ही हुई. नतीजतन कमाने चेन्नई के लिए गए पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया. जिसके बाद यह सूचना उसके दोस्तों के द्वारा घर वालों को दी गई. बस क्या था! घर में चीख पुकार मच गई. वहीं पत्नी ने भी अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया. कहानी शुरू हुई थी लेकिन 6 महीने में ही कहानी का The End हो गया. मृत महिला सारण जिला के अमनौर थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी बबलू कुमार की 22 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी बताई गई है. वहीं उसके पति के द्वारा चेन्नई में फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. जो कि स्थानीय निवासी शंभू महतो का पुत्र था. घटना की सूचना के बाद काजल के घर वाले बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिट्टी गांव निवासी तेरस महतो परिवार सहित रोते-पीटते उसके ससुराल पहुंचे. जहां, एक साथ नव दंपति के खुदकुशी के बाद दोनों ही परिवार में मातम छाया हुआ है. बताया जाता है कि इसी वर्ष फरवरी महीने में दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. काजल का पति बबलू पेंटर का काम करता था. वह कमाने के लिए गांव के लड़कों के साथ चेन्नई गया था. पति-पत्नी के बीच प्रय: टेलीफोन पर बातें होती थी, लेकिन आज सुबह की बात अंतिम बात साबित हुई. फोन पर वार्तालाप के बाद जहां पति ने चेन्नई में खुदकुशी कर लिया, वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पत्नी ने अपने ससुराल में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया. जिसके बाद उसके शव को अमनौर थाना पुलिस में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जबकि, बबलू के शव का पोस्टमार्टम चेन्नई में कराया जा रहा है. फिलहाल इस हृदय विदारक घटना के बाद दोनों ही परिवार में मातम छाया हुआ है.