CHHAPRA DESK- सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत गरौना गांव में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गरौना गांव निवासी बंसी महतो के 47 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर महतो के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने के कारण वह व्यक्ति डूबने लगे. तब आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पानी से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह घर के कमाऊ सदस्य थे और डूबने से उनकी मौत हो गई है.
पानी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

