CHHAPRA DESK- सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गांव के ही युवक श्याम कुमार महतो पर ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये नकद और शादी के लिए रखे सोने-चांदी के गहने हड़पने का आरोप लगाया है.

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया से उसकी तस्वीरें चुराकर एडिट की और आपत्तिजनक वीडियो बनाया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया. शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली और बेंगलुरु भी ले गया, जहां अन्य लोगों से संबंध बनाने का दबाव डाला और प्रताड़ित किया.

वर्ष 2025 में पीड़िता का विवाह दूसरी जगह तय होने पर आरोपी ने शादी तुड़वाने की धमकी दी. उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.