CHHAPRA DESK- छपरा-बलिया रेलखंड स्थित न्यू मांझी स्टेशन पर पाटलिपुत्र ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत नवादा गांव निवासी 53 वर्षीय निर्मल कुमार राम के रूप में की गई. बताया जाता है कि वह एलआईसी एजेंट का काम करते थे. उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात होने के कारण प्रशासनिक अनुमति पर शव का पोस्टमार्टम देर रात तक कराया गया. जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि निर्मल एलआईसी एजेंट का काम करते थे. वह अपने रिश्तेदारी में मिलने के लिए सुबह में पाटलिपुत्र ट्रेन से मांझी गए थे, जहां से संध्या में वह बलिया पाटलिपुत्र मेमो ट्रेन से चढ़कर गांव आ रहे थे. उसी बीच न्यू मांझी स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान ट्रेन खुल गई और वह झटके से नीचे गिर गये. जिसके कारण उनकी मौत हो गई.
पाटलिपुत्रा ट्रेन से गिरकर एलआईसी एजेंट की मौत ; परिवार में लगा रोना-धोना

