CHHAPRA DESK - सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत पोखर में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. ग्रामीणों ने पोखर में शव को देखा तो इस घटना की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई. तब उसके घर वाले भी पोखर पर पहुंचे, और रोना-धोना लग गया. मृत व्यक्ति जलालपुर थाना क्षेत्र के रुसी गम्हरिया गांव निवासी स्वर्गीय राज बलम सिंह के 77 वर्षीय योगेंद्र सिंह बताये गये हैं. वहीं इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर जलालपुर थाना पुलिस ने पोखर से शव को बरामद कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह घर से खेत की तरफ गये थे. गांव से कुछ दूर पोखर से उनका शव बरामद किया गया है. उनकी मौत अनियंत्रित होकर पोखर में गिरने से हुई है होगी.