CHHAPRA DESK- छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रौजा नदी घाट पर स्नान करने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई. सूचना के बाद उसके साथ स्नान कर रहे अन्य लड़कों के द्वारा शोर मचाए जाने पर स्थानीय लोगों ने गोताखोर की मदद से उसकी खोजबीन प्रारंभ की और उसे नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी रौजा मोहल्ला निवासी मुन्ना राय का 18 वर्षीय पुत्र मंजीत उर्फ मोनू राय बताया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के पिता ने सदर अस्पताल में बताया कि विश्वकर्मा पूजा को ले मोहल्ले से कई लड़के एक साथ सुबह में स्नान करने नदी गए थे, जहां मोनू गहरे पानी में जाकर डूबने लगा. तब अन्य लड़कों के द्वारा शोर मचाया गया और लोगों की मदद से खोज कर उसे नदी से निकाला गया. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते देर हो चुकी थी. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने की प्रक्रिया जारी है.