CHHAPRA DESK - घर से पूजा करने के लिए निकली महिला को अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने रौंद दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, परिवार वाले आनन-फानन में उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मयंक कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृत महिला डोरीगंज थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव निवासी सत्यानंद तिवारी की 45 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी बताई गई है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह पूजा करने के लिए घर से जा रही थी. उसी बीच स्थानीय थाना अंतर्गत महरौली गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान किसी चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया. हालांकि, वे लोग उसे उठा कर सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर सदर अस्पताल में प्रक्रिया जारी थी.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

