CHHAPRA DESK - सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृत युवक जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी परमेश्वर तिवारी का 35 वर्षीय पुत्र पंकज तिवारी बताया गया है. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह कहीं जा रहा था. उसी बीच किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत उपचार के क्रम में हुई है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में हुई मौत


