CHHAPRA / GOPALGANJ DESK - सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरसन बाजार के समीप बीते दिन अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. मृत युवक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीनपुर गांव निवासी सुरेश सिंह का 35 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह बताया गया है. उसके मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बीते दिन मशरक के डुमरसन में आयोजित महावीरी झंडा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख बाइक से घर जा रहा था. उसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल ह़ गया. जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया, जहां उपचार के दौरान आज मौत हो गई. जिसके बाद परिजन उसके शव को लेकर लखनपुर बाजार स्थित सड़क पर रख दिए. वहीं मौके पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद पत्नी संध्या देवी और मां मिथिलेसी देवी समेत एक बेटी और दो बेटी का रो रो कर हाल-बेहाल है. परिजनों ने बताया कि मृतक एक भाई है और परिवार का कमाऊ सदस्य था. मृतक मुंबई में मजदूरी करता है और छुट्टी में घर पर आया था.
सड़क दुर्घटना में गंभीर युवक की उपचार के दौरान पटना में मौत ; मातम


