CHHAPRA DESK- सारण जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पहचान का प्रयास किया. जिसके बाद मृत युवक की पहचान हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के सोनपुर आदम गांव निवासी बालेश्वर महतो के 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार महतो के रूप में की गई. इस सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान उसके परिजनों ने बताया कि वह किसी युवक के साथ गया था. उसका शव दिघवारा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सड़क से बरामद किया गया, जहां घायल अवस्था में वह मृत पड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि उसकी मौत दुर्घटना में हुई है.