CHHAPRA DESK- सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ पर बीते दिनों सड़क दुर्घटना गंभीर अधेड़ व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान पटना में हो गई. इस सूचना के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी 49 वर्षीय सुनील शर्मा बताये गये है. पटना में उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. शव जैसे ही गांव पहुंचाक्षकोहराम मच गया. परिजनों के चीख-पुकार से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया. सुनील शर्मा दो भाइयों में छोटा था. उनके माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं. बताया जाता है कि है कि वह टेंट सामियाना का काम कर अपने परिवार का जैसे तैसे भरण-पोषण करते थे. उसकी मौत के बाद परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है. परिजनों के अनुसार, सुनील शर्मा घर से खाना खाकर सड़क की तरफ पैदल खेत देखने गए थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए. उस हादसे में बाइक चालक तरैया थाना क्षेत्र के लउआ गांव निवासी लड्डू कुमार भी घायल हो गया था.