CHHAPRA DESK - सारण जिला के जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरिस्तापुर गांव में सड़क पार करने के दौरान तेज गति से जा रहे एक वाहन ने वृद्ध महिला को अपनी चपेट में लिया, जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर गांव निवासी हृदया राम की 62 वर्षीय पत्नी कलावती देवी के रूप में की गई है. परिवार वाले जब तक उन्हें उठा कर अस्पताल ले जाते तब तक मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि मुख्य मार्ग से सटे ही उनका घर है और वह महिला किसी काम से घर से बाहर गई थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और इस दुर्घटना में उनकी मौत हुई है. फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन के विषय में जांच पड़ताल कर रही है.
सड़क पार करने के दौरान तेज गति वाहन के धक्के से वृद्ध महिला की मौत


