CHHAPRA DESK- सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत पनिया हसनपुरा गांव में सर्पदंश से अचेत एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पनिया हसनपुरा निवासी स्वर्गीय काशी सहनी की 60 वर्षीय पत्नी रामपरी देवी के रूप में की गई है. उनकी मौत के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के परिवार वालों का कहना है कि बाढ़ आने के बाद सांप काफी संख्या में निकल रहे हैं. उन्हें किसी विषैले सर्प ने डस लिया जिसके बाद वह लोग उपचार के लिए लेकर अस्पताल गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

