CHHAPRA DESK- छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत मालखाना चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई जब बिना आंधी पानी के ही एक विशालकाय पेड़ टूटकर बीच सड़क पर आ गिरा. जिसके बाद चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उस दौरान उधर से गुजर रहा एक अधेड़ व्यक्ति पेड़ में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका सिर इस कदर पेड़ की मोटी शाख जब गया कि उसके सिर में 15 से 20 टांके लगाने पड़ गये. गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी सुदामा राय का 50 वर्षीय पुत्र मनोज राय बताया गया है. फिलहाल उसका उपचार सदर अस्पताल में जारी है. इस घटना के बाद उस व्यक्ति के परिवार वाले भी सदर अस्पताल पहुंचे और अपना आक्रोश व्यक्त किया. उनका कहना है कि जरूरी काम से वह निकले हुए थे और पेड़ की मोटी शाख उनके सिर पर गिरने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. संयोग अच्छा है कि वह बच गए, नहीं तो इतनी मोटी शाख के गिरने के कारण उनकी मौत हो सकती थी. मलखाना चौक से डाकबंगला चौक के रास्ते में अब तक कई बार पेड़ उखड़ कर बीच सड़क पर गिरने के कारण आवागमन बाधित होते रहा है. बीते महीने डीएम आवास के समीप ही विशालकाय पेड़ के उखड़ कर बीच सड़क पर गिरने के कारण घंटों आवागमन बाधित रहा था.