CHHAPRA DESK- सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर स्टंट कर रहे बाइक चालक में एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण उनकी मौत उपचार के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. मृत वृद्ध की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के ककरहट गांव निवासी स्व बृजबिहारी प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र धन किशोर प्रसाद के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बाइक से कहीं जा रहे थे. फोन आने के बाद वह सड़क किनारे बाइक रोककर फोन पर बात कर रहे थे. उसी बीच बाइक पर स्टंट कर रहे एक युवक के द्वारा उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद स्थानीय लोग और परिवार वालों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वाले रोते-पीटते उन्हें लेकर छपरा पहुंचे, जहां स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में परिवार वालों का कहना है कि एक किशोर अपाचे बाइक चला रहा था और स्टंट करने के दौरान उसके द्वारा उन्हें टक्कर मार गया, जिसके कारण पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हुई है. वहीं दुर्घटना में वह बाइक सवार भी घायल हुआ था, जो उपचार कराने के बाद भाग गया है.
स्टंट कर रहे बाइक चालक ने एक वृद्ध को मारी टक्कर ; पटना ले जाने के दौरान मौत


