CHHAPRA DESK - सारण जिला अंतर्गत छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 स्थित भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के समीप भीषण सड़क हादसे में एक किशोरी समेत तीन की मौत हो गई है. जबकि एक मासूम समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें रेफर किया गया है.बताया जा रहा है कि सोनहो टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद ट्रक विद्युत पोल से टकरा गई. इस भीषण हादसे में टोटो में सवार ससुर तथा पतोह की घटना स्थल पर मौत हो गई. जबकि एक किशोरी की मौत सदर अस्पताल में हुई है. वहीं टोटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. मृतकों में अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव निवासी फारूक मियां, उनकी पतोहू इब्राहिम अंसारी की पत्नी शहीदा खातून एवं 13 वर्षीय पुत्री शना खातून शामिल है. जबकि घायलों में अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी इब्राहिम मिया का तीन वर्षीय अर्श आलम, इलियास अंसारी का पुत्र दिलशाद अंसारी, आलमगीर अंसारी का पुत्र जुनैद अंसारी शामिल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक टोटो पर फारुक मियां का उपचार कराने पतोह पूरे परिवार के साथ गड़खा गई थी. उपचार करा लौटने के क्रम में टोल प्लाजा के समीप मकेर की तरफ से छपरा की तरफ जा रही अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ट्रक ने सामने से टोटो में टक्कर मारते हुए एक पोल से जा टकराई. जिससे टोटो पुरी तरह क्षतिग्रस हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये हैं. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया. घटना की सूचना पर भेल्दी पुलिस पहुंच घटना की जानकारी लिया और जाम को हटाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित परिजन एक भी नहीं सुने फिर आक्रोश बढ़ते देख मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश किया. लेकिन आक्रोशित जाम हटाने को तैयार नहीं थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना के बाद पथ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई.
सोनहो टोल प्लाजा के समीप भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत ; मासूम समेत कई गंभीर


