CHHAPRA DESK - सारण जिले के नागरा थाना अंतर्गत अड़़वा गांव के समीप तेज गति बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनकी मौत उपचार के दौरान हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अड़वा गांव निवासी स्वर्गीय रामधनी शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र योगेंद्र शर्मा के रूप में की गई है. सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां रात्रि में ही प्रशासनिक आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह देर संध्या घर के समीप सड़क पार कर रहे थे. उसी बीच तेज गति बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां, उपचार के दौरान उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वे लोग बेहतर उपचार के लिए किसी निजी के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई. सदर अस्पताल में पुनः पहुंचने के बाद चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


