CHHAPRA DESK – छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर बस स्टैंड के समीप आज सुबह तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से होटल संचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भर गया. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवां खुर्द गांव निवासी कृष्णा साह का 35 वर्षीय पुत्र विमल कुमार साह बताया गया है. बताया जाता है कि वह आज सुबह करीब 5:30 बजे होटल खोलने जा रहे थे, तभी छपरा की ओर से आ रहे हाईवा ने उन्हें कुचल दिया. जिसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल हो गया.

Add

घटना की सूचना पर दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.