CHHAPRA / SIWAN DESK - छपरा–सिवान मुख्य मार्ग स्थित एकमा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई. घटना बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय के समीप घटी. वहीं दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकलने में सफल रहा. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक के कागजात से मृतक की पहचान की गई, जो कि सिवान जिला के दुरौंधा थाना अंतर्गत पांडेपुर गांव निवासी बैद्यनाथ प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र अमलेश प्रसाद बताया गया है. शव की पहचान के बाद इस घटना की सूचना पुलिस के द्वारा उसके घर वालों को दी गई. सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस मामले में एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक के निबंधन संख्या के आधार पर मृतक की पहचान सिवान जिले के दरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर गांव निवासी अमलेश प्रसाद के रूप में की गई. अशोक पोस्टमार्टम कर जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस मामले में उक्त स्कॉर्पियो की पहचान की जा रही है. फिलहाल जांच की जा रही है.