CHHAPRA DESK- "तेज गति जीवन क्षति" यह स्लोगन छपरा में अक्षरशः चरितार्थ हो रही है. आज ताजा मामला छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर लेन ओवर ब्रिज पर उम्धा और मेथवलिया गांव के बीच ब्रिज के डायवर्सन पर घटी. जहां, केटीएम बाइक तेज गति के कारण डायवर्सन से टकराकर क्षतिग्रस्त होते हुए पलट गई. इस दुर्घटना में जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वहीं चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव की पहचान को लेकर प्रयास में जुटी है. बाइक का नंबर सिवान का बताया जा रहा है, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि वह व्यक्ति सिवान का रहने वाला होगा. फिलहाल शव के पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है. वही शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान को लेकर पुलिस प्रयास में जुटी है.

