CHHAPRA DESK - छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत महतो मुसेहरी गांव में एक टेंपो चालक की मौत करंट लगने से हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के महतो मुसेहरी गांव निवासी कुंज बिहारी रावत के 37 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई. हालांकि, परिवार वाले अचेत अवस्था में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सदर स्थल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीती रात वह बिजली का तार जोड़ रहा था, तभी अचानक उसमें लाइन आने के कारण धारा प्रवाह हुआ और उसे करंट का तेज झटका लगा. जिसके कारण उसकी मौत हुई है. बताया जा रहा है कि वह काफी गरीब परिवार से था और टेंपो चलाकर पत्नी व बच्चों का भरण-पोषण करता था.