CHHAPRA DESK –  सारण जिले के सोनपुर रेलवे स्टेशन के सभी ट्रेन से गिरकर हो गई एक युवक की मौत के दौरान हो गई घटना हरिहरनाथ थाना क्षेत्र की बताई गई है. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हुई है. मृत युवक की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत प्रभुनाथ नगर मोहल्ला निवासी जनार्दन सिंह के 25 वर्षी पुत्र हर्ष कुमार सिंह के रूप में की गई.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं हरिहरनाथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. देखने के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन से सफर करने के दौरान ट्रेन से गिरकर वह युवक गंभीर से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के क्रम में देर रात मौत हो गई.