CHHAPRA DESK- सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत सेंगर टोला गांव में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से टोटो चालक की मौत हो गई. मृत युवक स्थानीय सेंगर टोला गांव निवासी कन्हैया राय का 34 वर्षीय पुत्र कृष्णा राय बताया गया है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत बताए जाने के बाद परिवार में रोना-धोना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि कृष्ण बीती रात टोटो चलाने के बाद वापस घर लेकर आया और घर के समीप लगे विद्युत पोल के पास टोटो को पार्क कर रहा था, उसी बीच पोल से टूट कर गिरे विद्युत तार के संपर्क में आ गया. जिसके कारण उसे करंट का तेज झटका लगा और उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जाता है कि वह टोटो चला कर अपने घर परिवार का भरन पोषण करता था. उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है.
टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से टोटो चालक की मौत ; घर में लगा रोना-धोना

