CHHAPRA DESK- सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत एक पोखर से 9 दिनों से लापता युवक का शव बरामद किया गया. शव को बरामद किए जाने के बाद घर परिवार में चीख पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. मृत: युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव निवासी 18 वर्षीय निखिल कुमार सिंह बताया गया है. परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था और बीते पांच सितंबर को वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा था. परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे इसी क्रम में बीती संध्या उसका शव स्थानीय पोखर से बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

