CHHAPRA DESK- सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेटे को मारने-पीटने आए पड़ोसियों ने उसके नहीं मिलने पर उसके बाप की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी है. घटना मढौरा थाना क्षेत्र के चनना गांव में बीती रात की है. मृतक स्थानीय चनना गांव निवास स्व अंबिका प्रसाद का 60 वर्षीय पुत्र गौतम राउत बताया गया है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. पोस्टमार्टम के दौरान इस संबंध में मृतक की पत्नी देवंती देवी ने बताया कि उनका एक बेटा का पड़ोस के दूसरे लड़के के साथ कहासुनी हुई थी. जिसके बाद वह कोलकाता चला गया. बीती रात पड़ोसी उसके बेटे को मारने पीटने के लिए खोज रहे थे और दरवाजे पर गाली-गलौच कर रहे थे. उस दौरान उनके पति के द्वारा उन्हें मना किया गया तो उन लोगों ने लाठी-डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर दिया. जिसके कारण उनकी मौत मौके पर हो गई. वहीं इस मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
बेटा नहीं मिला तो बाप की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या ; परिवार में लगा रोना-पीटना


